फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों, व्यापारियों को सम्मानित किया

किसानों, व्यापारियों को सम्मानित किया

Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
किसानों, व्यापारियों को सम्मानित किया
ई-ट्रेेडिंग करने वाले किसानों और व्यापारियों को सम्मानित किया
विज्ञापन


सहारनपुर। राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत आयोजित ई-नेम दिवस पर ई-ट्रेडिंग में अधिकतम भागेदारी करने वाले किसानों और व्यापारियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने किसानों को ई-ट्रेेडिंग के फायदे के बारे में जानकारी दी।
शनिवार को मंडी समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंडी सचिव अनिल कुमार ने ई-ट्रेडिंग में अधिकतम भागेदारी करने वाले व्यापारी करनैल सिंह और संदीप जैन को ई-नेम श्री की उपाधि से नवाजा। उन्हें
विज्ञापन

प्रशस्ति पत्र और एक शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसी प्रकार ई-ट्रेड के माध्यम से अपनी उपज को बेचने वाले ग्राम निवादा के राजेंद्र प्रसाद, ग्राम पटनी के योगेश कुमार को ई-नेम कृषकश्री का प्रशस्ति पत्र एवं पीले रंग की टी-शर्ट सौंपकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव अनिल कुमार ने किसानों और व्यापारियों से ई-ट्रेडिंग के माध्यम से उपज बेचने का आह्वान किया। मंडी एनालिस्ट विकास कुमार ने ई-पेमेंट और कृषक पंजीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मंडी निरीक्षक जगपाल सैनी, प्रधान लिपिक सुनील धीमान, मंडी सहायक अनुराग चतुर्वेदी एवं भानू प्रताप, ग्रेडिंग निरीक्षक अजय कुमार, व्यापारी एसोसिएशन और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed