{"_id":"5b45093e4f1c1bbf248b5b7e","slug":"141531251006-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफाल्टर को साथ लेकर निरीक्षण पर निकले मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफाल्टर को साथ लेकर निरीक्षण पर निकले मेयर
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने मंगलवार को नगर निगम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण था तो नगर निगम के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए मगर निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा डिफाल्टर कर्मचारी को साथ लेकर चलने से हर कोई हैरान है। निरीक्षण के बाद निगम में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
मंगलवार को लंच के बाद महापौर संजीव वालिया ने नगर निगम के तमाम कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अपनी कुर्सियों से गायब मिले, जो निगम में ही इधर-उधर बैठे थे। महापौर ने कुर्सियों से गायब मिले कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अपनी सीट पर मौजूद रहने के निर्देश दिए। उधर, निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ नगर निगम का ही एक कर्मचारी नोटिंग करता चल रहा था, जिस पर निगम के ही कर्मचारियों ने एतराज जताया है। सूत्रों ने बताया कि महापौर के साथ चल रहा कर्मचारी कंप्यूटर खरीद में गड़बड़ी का दोषी है, जिस पर तीन लाख रुपये से अधिक की रिकवरी है। महापौर द्वारा ऐसे कर्मचारी को साथ लेकर चलने से निगम का प्रत्येक कर्मचारी हैरान है। लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं।