{"_id":"5b2d47de4f1c1b315d8b6a70","slug":"141529694174-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार झुलसे
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। एचटी लाइन की चपेट में आने से एक ही परिवार के एक बच्चे सहित चार महिलाएं झुलस गईं। सभी को निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। जिसमें से एक लड़की की हालत गंभीर बनी है। ग्रामीणों ने लाइन हटाने की मांग की है।
गंगोह कोतवाली के गांव लखनौती निवासी साबर खां के घर के सामने से एचटी लाइन गुजर रही है। शुक्रवार सायं उसके परिवार के लोग छत पर प्लास्टिक के बाण से चारपाई बुन रहे थे। बाण घर के सामने से गुजर एचटी लाइन के तार पर जा गिरा। जिससे छत पर करंट फैल गया। वहां मौजूद साबर की 17 वर्षीय बेटी आसमा, उसकी बहन 30 वर्षीय शाईस्ता, व उसका भांजा 10 वर्षीय जियान को करंट का जोरदार झटका लगा। उनका शोर सुनकर नीचे से साबर खां की पत्नी रुखसाना ऊपर आई और उसने साहस दिखाते हुए एचटी लाइन पर पड़ी रस्सी को झटका देकर अलग किया, जिससे उसे भी मामूली झटका लगा। चीख सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने झुलसे हुए चारों लोगों को निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए, जहां आसमा को गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्रामीणों साबर, मुनीर, शाहिद, बीरसिंह, जनेश्वर, अमित कुमार, पुन्ना आदि ने मकान के निकट से जा रही एचटी लाइन को हटाए जाने या उस पर प्लास्टिक का कवर चढ़ाने की मांग की है।