{"_id":"5adf82224f1c1b87098b626c","slug":"141524597282-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल के ऊपर से खींची हाईटेंशन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल के ऊपर से खींची हाईटेंशन लाइन
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल गेट के ऊपर से खींची हाईटेंशन लाइन
सहारनपुर। पुवांरका ब्लॉक के गांव पाली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चे इन दिनों घबराए हुए हैं। इसकी वजह विद्युत निगम के द्वारा स्कूल के गेट के ऊपर से 11 हजार की लाइन खींचा जाना है। प्रभारी अध्यापिका के साथ ही ग्रामीणों ने भी अधिकारियों को पत्र लिखकर लाइन को हटवाने की मांग की है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी अध्यापिका सोनिया की ओर से बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह को पत्र लिखा गया है। सोनिया ने बताया कि स्कूल के पास पहले से ही बिजली की लाइन खींची हुई है। मगर अब विद्युत निगम ने 11 हजार की एक ओर लाइन को स्कूल के सामने से निकाला है। हैरत की बात यह है कि यह दोनों लाइन एक ही खंभे के ऊपर से निकाली गई हैं, जिसकी वजह से लाइन के टूटकर स्कूल के ऊपर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लाइन को बच्चों के हित में हटवाया जाए। उधर, ग्रामीण जयचंद, मनीष, ब्रिजेश, प्रदीप ने भी अधिकारियों को पत्र लिखकर विद्युत निगम की शिकायत की है। बताया कि 11 हजार की लाइन खेतों की साइड खींची जानी थी, मगर विद्युत निगम के अधिकारियों ने खेत के मालिकों से सेटिंग कर 11 हजार की लाइन को आबादी की ओर लगे खंभों पर खींच दी है, जिससे ग्रामीणों की जान खतरे में आ गई है। ग्रामीणों ने लाइन को खेत की साइड बदलने की मांग की है।