{"_id":"5ad644c94f1c1b63098b504a","slug":"141523991753-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समयावधि पूरी होने पर 12 उप निरीक्षक स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समयावधि पूरी होने पर 12 उप निरीक्षक स्थानांतरित
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर परिक्षेत्र में लंबे समय से तैनात 12 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण गोरखपुर, कानपुर एवं लखनऊ जोन के लिए किया गया है। डीजीपी कार्यालय से पुलिस कार्यालय को प्राप्त आदेशों के अनुसार सहारनपुर जोन में लंबे समय से तैनात रहे 12 उपनिरीक्षकों को समयावधि अधिक होने पर दूसरे जोन में तैनात कर दिया गया है। इनमें अरविंद गुप्ता, धर्मेंद्र मलिक, श्याम लाल, प्रदीप कुमार त्यागी को कानपुर जोन, सोहनपाल सिंह, प्रमोद कुमार, अरुण पंवार, जर्रार हुसैन को गोरखपुर जोन, नीरज कुमार, जितेंद्र सिंह, मीर हसन एवं प्रवीन कुमार को लखनऊ जोन भेजा गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि तैनाती की अवधि पूर्ण होने के चलते उनका स्थानांतरण किया गया है।
नानौता एवं मिर्जापुर में थाना प्रभारी बदले
सहारनपुर। समयावधि पूर्ण होने के चलते थानांतरित हुए नानौता एवं मिर्जापुर के थाना प्रभारियों की नई तैनाती की गई है। नानौता में तैनात रहे राजेंद्र सिंह के स्थानांतरण होने के चलते उनके स्थान पर सुधीर उज्ज्वल को प्रभारी बनाया गया है, जबकि मिर्जापुर में तैनात रहे केपी शर्मा के स्थान पर प्रेम प्रकाश शर्मा को मिर्जापुर थाना का प्रभारी बनाया गया है।