{"_id":"5a67860b4f1c1b410b8b4ba3","slug":"141516733963-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत
नागल। सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर मंगलवार की शाम ग्राम सरकड़ी के निकट लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में जाकर पलट गई। लकड़ियों के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त उसके मोबाइल द्वारा की।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे नागल थाना क्षेत्र के ग्राम सरकड़ी के निकट झबरेड़ा की ओर से आ रही पापुलर की लकड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक लकड़ियों के नीचे दब गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से चालक को लकड़ियों के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की जेब से मिले मोबाइल द्वारा उसकी शनाख्त 25 वर्षीय सचिन पुत्र पीरू निवासी ग्राम सकतपुर थाना कोतवाली देहात सहारनपुर के रूप में हुई। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।