{"_id":"5a1718174f1c1b7a548bed0c","slug":"141511462935-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के चलते जाम हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के चलते जाम हुआ शहर
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। नगर के विभिन्न बाजारों और मुख्य मार्गों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। अतिक्रमण के कारण चौड़ी सड़कें भी पगडंडियों में तब्दील हो चुकी है। हर वक्त सड़कों पर जाम लगा रहता है। समाधान दिवस और तहसील दिवस तक में शिकायत के बावजूद आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नही हुई। इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है। नागरिकों ने जल्द समाधान किए जाने की मांग की।
बता दें कि नगर के लगभग सभी मुख्य बाजारों, मार्गों और मोहल्लों की सड़कों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। पड़ोसी दुकानदार से होड़ करते हुए दुकानदार अपना सामान कई फुट आगे तक सड़कों पर रख देते हैं। रही सही कसर सड़क पर दोनों और ग्राहकों द्वारा खड़ी की गई बाइक पूरी कर देती है। इन बाजारों से पैदल निकलना भी टेढ़ी खीर साबित होने लगा है। हर वक्त जाम लगा रहता है। रेहढ़ी और ठेली पर फल-सब्जी आदि बेचने वाले भी बेतरतीब खडे़ होकर जाम का कारण बनते है। जाम का लाभ उठाकर जहां जेबकतरे राहगीरों की जेबों पर हाथ साफ कर जाते है, वही मनचले भी मौका पाकर स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं से छेड़छाड़ कर देते हैं। अतिक्रमण के कारण अक्सर दुकानदारों और राहगीरों में मारपीट तक की नौबत आ जाती है।
उधर, रामबाग रोड के निवासी भी वहां स्थित बैंकों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था ना होने से त्रस्त है। रामबाग रोड पर तीन बैंक एवं डाकघर बराबर-बराबर स्थित है। सड़क पर दोनों और बैंकों के ग्राहकों की बाइक खड़ी होने के कारण हर वक्त जाम लगा रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी स्कूली बच्चों को काफी देर तक जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
अतिक्रमण के मुद्दे पर चुप है सभी प्रत्याशी
गंगोह। अतिक्रमण का मुद्दा वोटों की राजनीति से जुड़ा होने के चलते कोई भी प्रत्याशी इस पर कुछ भी बोलने से कतरा रहा है। इसके चलते नागरिकों को चुनावों के बाद भी इस भयंकर समस्या से निजात मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। तमाम प्रत्याशियों के चुनावी वायदों की फेहरिस्त से उक्त मुद्दा नदारद हैं।