{"_id":"5a1718134f1c1b68678bda6d","slug":"141511462931-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी इंस्पेक्टर ने पीड़ित शिक्षक के घर पहुंचे ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी इंस्पेक्टर ने पीड़ित शिक्षक के घर पहुंचे ली जानकारी
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। ट्रेन में सीट को लेकर शिक्षक से हुई मारपीट के बाद उसको चलती ट्रेन से कूदने के प्रकरण में बृहस्पतिवार को लोनी स्टेशन के जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर ने पीड़ित के घर पहुंच घटना की जानकारी ली। हालांकि पीड़ित शिक्षक कुछ बता पाने की हालत में नहीं था। ऐसे में परिजनों से जानकारी लेकर टीम लौट गई।
बता दें कि 19 नवंबर की सुबह रामपुर मनिहारान के मोहल्ला काजियान निवासी साजिद पुत्र यामीन जनता एक्सप्रेस से अपने भाई से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हुआ था। जब ट्रेन बागपत से आगे पहुंची तो कुछ युवकों से सीट को लेकर उसका झगड़ा हो गया। युवकों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई जिसकी सूचना उसने मोबाइल पर अपने परिजनों को दी। इसके बाद वह युवकों के डर से चलती ट्रेन से कूद गया था। 20 नवबंर की दोपहर साजिद बड़ौत में बदहवास हालत में पड़ा मिला था। इसके बाद परिजन घर ले आए थे।
बृहस्पतिवार को लोनी जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार व सुगन चंद, साजिद के घर रामपुर मनिहारान पहुंचे और उससे पूछताछ करने का प्रयास किया। साजिद अब भी डरा सहमा हुआ है। बार-बार बेहोश हो रहा है। साजिद के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से अभी तक वह सामान्य नहीं हुआ है। सामान्य होने पर ही वह घटना के बारे में सही जानकारी दे पाएगा। जीआरपी पुलिस को परिजनों ने बताया कि उसको गुम चोटें लगी है और उसका इलाज कराया जा रहा है।