{"_id":"5a04a7c94f1c1b68678ba8ae","slug":"141510254537-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ियों की टीम तैयार--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ियों की टीम तैयार--
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ियों की टीम तैयार
सहारनपुर। आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में होने वाली 15वीं जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। 13 खिलाड़ियों की टीम में चार बालिकाएं शामिल हैं। चयन समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह राणा, सदस्य यशपाल पुंडीर, धमेंद्र, श्रीराम ने बताया कि प्रतियोगिता 24 और 26 नवंबर को आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ियों में रीतिका, अनिष्का, हर्षिता रावत, अंजली शर्मा, अशमीर आलम, विजय कश्यप, आधार सिंह, सम्राट पुंडीर, संजय शर्मा, सुमित कुमार, नोमान, रोबिन राणा, विराट पुंडीर शामिल हैं। सुरक्षित खिलाड़ियों अभय प्रताप, मौली मित्तल, स्वीटी, ज्योति, शिवम सैनी, हर्ष शर्मा को रखा गया।
मंडल की वॉलीबाल टीम का चयन
सहारनपुर। उप क्रीड़ा अधिकारी कारी नरेश यादव ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चित्रकुट बांदा में 12 से 15 नवंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडल की वॉलीबाल टीम का चयन किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल कराया गया। खिलाड़ियों का चयन गुलाब सिंह राणा, ईश्वर पाल मुखिया, प्रवीन कुमार, अब्दुल अहद ने किया। टीम में सहारनपुर से प्रदीप, नंद किशोर, अरविंद, दिवेश, मुजफ्फरनगर से सूर्यांश तोमर, रजत चौधरी, अभिषेक चौधरी, हर्ष चौधरी, गगन मलिक, हर्ष मलिक, हर्षित कुमार, रोहित कुमार शामिल है। टीम का मैनेजर सुनील कुमार को बनाया गया।