फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहादत के एक दशक बाद भी नहीं बन सका शहीद के नाम पर गेट

शहादत के एक दशक बाद भी नहीं बन सका शहीद के नाम पर गेट

Fri, 22 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
शहादत के एक दशक बाद भी नहीं बन सका शहीद के नाम पर गेट
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव आजमपुर निवासी शहीद विनय कुमार कपिल की शहादत को एक दशक बीत चुका है लेकिन उनके नाम पर उनके गांव का गेट बनवाने की घोषणा अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने अपने गांव का मुख्य गेट शहीद के नाम पर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव आजमपुर निवासी विनय कपिल सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर बिहार के मोतीहारी में तैनात थे। वर्ष 2007 में 17 दिसंबर की रात नक्सलियों ने उनके कैंप पर हमला बोल दिया था। जवाबी कार्रवाई में विनय ने नौ नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया था। इसी दौरान उन्हें भी कई गोलियां लगी और वह शहीद हो गए थे। उनकी याद में गांव के प्रवेश द्वार पर उनकी प्रतिमा को लगवाया गया था। शहीद के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने उनके गांव के प्रवेश द्वार पर उनके नाम का गेट बनवाने की घोषणाएं की थी परंतु एक दशक बीत जाने के बाद भी गांव के प्रवेश मार्ग पर शहीद विनय कुमार के नाम पर गेट का निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में भाजपा के प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी का कहना है कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed