{"_id":"5dc45af58ebc3e5b5066bcea","slug":"14-farmers-fined-rs-37-500-for-burning-stubble-saharanpur-news-mrt4524554183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर 14 किसानों पर 37,500 रूपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर 14 किसानों पर 37,500 रूपये का जुर्माना
विज्ञापन
14 farmers fined Rs 37,500 for burning stubble
सहारनपुर। खेत में पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने लेखपालों की रिपोर्ट पर 14 किसानों पर 37500 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही उप निदेशक कृषि को इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
उच्चतम न्यायालय, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण और प्रदेश सरकार के कडे़ रुख के बाद प्रशासन ने पराली जलाने वालों पर नजर टेढ़ी कर ली हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर ने 14 किसानों पर 37500 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही उप निदेशक कृषि को आरोपी किसानों के विरुद्ध ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट की धारा 26 व आईपीसी की धारा 188, 278, 290 एवं 291 के तहत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहसील के लेखपालों द्वारा किये गए सर्वेक्षण में पाया कि 14 किसानों ने पराली जलाई है। इनमें ग्राम देवला निवासी सईदा, नफीसा, रमीशा , अतीकुर्रहमान, नवाब और मो. शोएब पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया है। अखलाक, शराफत और जव्वाद पर 2500 रुपये एवं मो. अयूब और मो. कय्यूम पर भी 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पराली जलाने पर नया गांव उर्फ नया बांस निवासी सोनू एवं विक्की पर 15,000 रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
ग्राम लखनौती खुर्द निवासी महेंद्र सिंह पर भी पराली जलाने के कारण 15,000 रुपये का जुर्माना किया गया है। एसडीएम ने जुर्माने की धनराशि वसूलने के लिये तहसीलदार सदर को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पराली जलाने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। इस पर नजर रखने के लिए तहसील की टीम क्षेत्र के गांव गांव में निरीक्षण कर रही है। पराली जलाने के दोषी किसानों पर जुर्माना और एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।