Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   135 premises inspected; smart meters installed.

Saharanpur News: 135 परिसरों की हुई जांच, लगाए गए स्मार्ट मीटर

Wed, 08 Jul 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
135 premises inspected; smart meters installed.
देवबंद। मुख्य अभियंता राजेश कुमार एवं अधीक्षण अभियंता रविंद्र बाबू के नेतृत्व में मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर के हाईलाइन लॉस फीडर नंबर तीन क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

टीमों ने मोहल्ला बड़जियाउलहक, जाटव बस्ती तथा दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में चेकिंग की। अवर अभियंता विष्णु कोठारी ने बताया कि अभियान के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने 135 परिसरों की जांच की। अभियान की पूर्व सूचना मिलने के कारण अधिकांश उपभोक्ताओं ने अपने अवैध कनेक्शन पहले ही हटा लिए थे। उन्होंने बताया कि अवैध कनेक्शन हटने का असर 33 केवी विद्युत उपकेंद्र सांपला रोड से संचालित 11 केवी टाउन फीडर नंबर तीन के लोड पर स्पष्ट दिखाई दिया। जांच से पहले फीडर पर लगभग 300 एंपीयर लोड दर्ज किया जा रहा था, जो अभियान के बाद घटकर 185 एंपीयर रह गया। इससे बड़े पैमाने पर अवैध विद्युत उपयोग की पुष्टि हुई। इस दौरान दस उपभोक्ताओं के पुराने बिजली मीटर हटाकर उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed