फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जल संयंत्रों के कनेक्शन कटने से पेयजल को तरसे ग्रामीण

जल संयंत्रों के कनेक्शन कटने से पेयजल को तरसे ग्रामीण

Mon, 18 Mar 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
जल संयंत्रों के कनेक्शन कटने से पेयजल को तरसे ग्रामीण
चिलकाना (सहारनपुर)। विद्युत निगम के करोड़ों रुपये बकाया होने पर जल संयंत्रों के कनेक्शन काट दिए गए। विद्युत कनेक्शन कटने से पानी की सप्लाई बाधित होने से क्षेत्र के हजारों लोग पेयजल को तरस गये हैं। खादर क्षेत्र के गांव उग्गरपुर में लगी पानी की टंकी से क्षेत्र के गांव दौलतपुर, दानतपुर, रावणपुर, पठेड़, रघुनाथपुर, नथमलपुर, बरथाकायस्थ आदि गांव में पानी की सप्लाई होती है। विद्युत कनेक्शन कटने से पानी की सप्लाई दो सप्ताह से बंद पड़ी है। पानी की सप्लाई बंद होने से क्षेत्र के लोग पानी के तरस गए हैं। गौरतलब है कि खादर क्षेत्र के नलकूपों का पानी पीने योग्य ना होने के कारण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। क्षेत्र के तस्लीम सलमानी, तस्दीक अहमद, शीशपाल, महताब मलिक, शहजाद अली, अस्वद अली, मोहकम पंवार, शिवकुमार, देवेंद्र सैनी, बालेश सैनी, अरविंद कुमार, सचिन, रामकुमार, प्रवीन आदि ने डीएम से पानी की टंकी के चालू कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, गांव पटनी में लगे जल संयंत्र का कनेक्शन भी कटे होने के कारण टंकी से पानी की सप्लाई न आने से लोग परेशान है। गांव बौंसा में भी विद्युत निगम का बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन कटा हुआ है, जिस कारण इस जल संयंत्र से सप्लाई पाने वाले गांव को भी पानी नहीं आने के कारण भारी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र चिलकाना के अवर अभियंता राजकुमार का कहना है कि अधिशासी अभियंता के आदेश पर गांव उग्गरपुर में लगे जल संयंत्र पर विभाग का 15 लाख से भी अधिक तथा गांव पटनी में लगे जल संयंत्र पर लगभग एक करोड़ रुपया एवं गांव बौसा जल संयंत्र पर 20 लाख रुपये से अधिक का विद्युत बिल बकाया होने के कारण उक्त जल संयंत्रों का कनेक्शन विच्छेन किया गया है। बिल जमा होने पर ही कनेक्शन चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed