{"_id":"5bef15e4bdec226975789d81","slug":"131542395364-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थन मूल्य से कम भाव ना हो धान की बिक्री: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थन मूल्य से कम भाव ना हो धान की बिक्री: डीएम
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को सरकारी क्रय केंद्रों पर हुई धान की खरीद को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम भाव पर धान की खरीद नहीं होनी चाहिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने धान की सरकारी खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक लक्ष्य का लगभग 15 प्रतिशत (200 मीट्रिक टन ) धान खरीदा गया है। समीक्षा में बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से सहकारिता, खाद्य एवं रसद विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण धान क्रय प्रभावित हुआ है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसील अधिकारियों, धान खरीद में लगी सभी संस्थाओं के जिला स्तरीय अधिकारियों और राइस मिलर्स को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनियमितता की स्थिति में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी आदि मौजूद रहे।