{"_id":"5bef1129bdec22697045836d","slug":"131542394153-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीओ ने किया गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीओ ने किया गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को गांगनौली शुगर मिल गेट और दो गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्र पर व्यवस्थाएं ठीक मिली, लेकिन किसानों ने पर्चियों की समस्या बताई।
शुक्रवार को डीसीओ ने गांगनौली स्थित बजाज शुगर मिल गेट के अलावा जंधेड़ी एवं साढ़ौली हरिया में पहुंचकर गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक अभिलेख चस्पा थे तथा मानक बाट आदि भी मिले। उन्होंने बताया कि किसानों ने घटतौली की कोई शिकायत नहीं की, लेकिन पर्चियां कम आने की समस्या किसानों ने बताई। इस बारे में गन्ना समिति के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया है, ताकि किसानों को पर्चियों की कोई परेशानी न होने पाए। इस दौरान गन्ना विकास निरीक्षक डॉक्टर यशपाल सिंह भी साथ रहे।