फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाएं : डीआईजी

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाएं : डीआईजी

Sun, 19 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाएं : डीआईजी
त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाएं : डीआईजी
विज्ञापन

सहारनपुर। डीआईजी शरद सचान ने कहा है कि त्योहारों पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

डीआईजी शरद सचान शनिवार को सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने आने वाले त्योहारों ईद-उल-अजहा एवं रक्षाबंधन पर विशेष चौकसी बरतने और त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। डीआईजी ने महिलाओं एवं युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने के लिए कहा। अपराधियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर में प्रभावी एस-10 की व्यवस्था सहारनपुर एवं शामली में भी लागू करने के निर्देश दिए। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारियों की चेकिंग करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।। उन्होंने सर्राफा बाजार, न्यायालय परिसर में कड़ी चौकसी बरते जाने के लिए दिशा निर्देश दिए। डीआईजी ने जेलों में बंद अपराधियों से मिलने आने वाले संदिग्धों पर भी नजर रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed