फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्कूलों की मनमानी पर रोष जताया

स्कूलों की मनमानी पर रोष जताया

Wed, 11 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों की मनमानी पर रोष जताया
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आंदोलन की तैयारी
विज्ञापन

सहारनपुर। अभिभावकों ने निजी स्कूलों पर मनमानी के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी के निवास पर अभिभावकों की बैठक हुई। अभिभावकों ने शासन और प्रशासन पर भी स्कूल संचालकों को छूट देने का आरोप लगाया।

बैठक में फैसल सलमानी ने कहा कि ज्यादातर निजी स्कूलों मनमानी कर अभिभावकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। अभिभावक चाहकर भी स्कूलों के खिलाफ आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। यदि कोई अभिभावक सवाल करता है तो बच्चे को स्कूल से निकालने की धमकी दी जाती हैं। प्रत्येक वर्ष मनमाने तरीके से फीस की बढ़ोत्तरी करना, यूनिफार्म, किताबें और स्टेशनरी की खरीद विशेष दुकानों से कराना स्कूलों का शगल बन गया है। स्कूलों की मनमानी सहन नहीं की जाएगी। अभिभावकों ने निजी स्कूलों पर नकेल कसने की मांग शासन और प्रशासन से की है। बैठक में फहाद सलीम, मुस्तकीम राना, नागेंद्र राणा, सचिन भाद्वाज, हसीन कुरैशी, नदीम कुरैशी, मोहम्मद सुहेल, सोनू, राजकुमार आदि अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed