{"_id":"5b43b1544f1c1b08278b58a0","slug":"131531162964-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन के करंट से किसान की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन के करंट से किसान की मौत, साथी गंभीर
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटी लाइन के करंट से किसान की मौत, साथी गंभीर
रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के घसौती मार्ग पर खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो किसान गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक की कुछ देर बाद ही मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव तेलीपुरा निवासी हरिओम पुत्र बुद्ध सिंह व अमर सिंह पुत्र तुगलक घसौती मार्ग पर अपने खेत में काम कर रहे थे। सोमवार की शाम पांच बजे खेत से गुजर रही एचटी लाइन के तारों की जद में ये दोनों आ गए। इससे दोनों किसान गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से 55 वर्षीय अमर सिंह की कुछ देर के बाद मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने बिजलीघर पर फोन कर विद्युत आपूर्ति को बंद कराया। इसके बाद ग्रामीण झुलसी हालत में हरिओम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
उधर, अमर सिंह के शव को लेकर खुद ही ग्रामीण देर शाम थाने पहुंचे। जहां पर पूर्व प्रधान राजकुमार ने घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक किसान के घर पर हादसे से कोहराम मच गया। रामपुर ग्रामीण के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जसबीर चौधरी, राजकुमार, लाल सिंह, जनार्धन, प्रिंस, मोनू, अमित, हरिशरण, रामपाल, नेत्रपाल आदि का आरोप का है कि कई बार ढीली पड़ी हाईटेंशन लाइन की सूचना पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को दी गई, लेकिन लाइन को सही नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक किसान के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उधर, एसओ ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।