{"_id":"5b37d1d54f1c1b95598b6f28","slug":"131530384853-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखबिरी से बिजली चोरी पकड़ेगा विद्युत निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखबिरी से बिजली चोरी पकड़ेगा विद्युत निगम
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिरी से बिजली चोरी पकड़ेगा विद्युत निगम
सहारनपुर। विद्युत निगम ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए एक जुलाई से एक और अभियान शुरू किया है। इस बार उपभोक्ताओं को ही हथियार बनाकर उपभाक्ताओं के यहां चोरी पकड़वाई जाएगी। बिजली चोरी पकड़वाने वाले मुखबिरों को पेनल्टी का दस प्रतिशत इनाम दिया जाएगा।
विद्युत निगम एक जुलाई से छिपा कनेक्शन ढूंढ़ो, इनाम पाओ योजना शुरू कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य खराब मीटरों से बिजली फूंक रहे और बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं को पकड़वाना है। इसके लिए आम उपभोक्ताओं को ही विद्युत निगम ने हथियार बनाया है। उपभोक्ताओं को मुखबिर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा और बिजली चोरी पकड़ने पर जो भी आरोपी पर जुर्माना लगेगा अथवा बकाया वसूली की जाएगी, उसका दस प्रतिशत मुखबिर के खाते में जमा कराया जाएगा। यह योजना एक जुलाई से 15 अगस्त तक चलाई जाएगी। यह भी भरोसा दिया जा रहा है कि मुखबिर का नाम गोपनीय रखा जाएगा। मुखबिर सिर्फ उपभोक्ता ही नहीं मीटर रीडर अथवा कोई श्रमिक भी हो सकता है।
इस योजना के तहत ऐसे कनेक्शनों को शामिल किया जा रहा है जिनकी बिलिंग सिस्टम पर एक अप्रैल 2017 के पूर्व से उपलब्ध नहीं है। ऐसे उपभोक्ताओं से वसूली किए जाने पर इंसेटिव दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसकी सूचना मुखबिर को विद्युत नगरीय वितरण मंडल घंटाघर कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक अनिल दुआ को दर्ज करानी होगी।
अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। एक रजिस्टर में उसका नाम दर्ज किया जाएगा और बिजली का बकाया वसूली के बाद जितना भी बकाया होगा उसका दस प्रतिशत सूचना देने वाले को दिया जाएगा।
----
विद्युत निगम लगाएगा शिविर
सहारनपुर। विद्युत निगम सोमवार से सामुदायिक सेवा केंद्रों पर शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा। जिसमें लोगों के बिलों में संशोधन किया जाएगा, खराब मीटर बदलने, बिजली के बिल जमा कराए जाने एवं लोड बढ़ाए जाएंगे। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि दो जुलाई से शिविर शुरू होंगे। शिविरों का आयोजन पूर्वी बाजार सरसावा, मोहल्ला हामिद हुसैन टाउन चिलकाना, बेहट रोड ताजपुरा, रसूलपुर, खुर्रमपुर बेहट, नगर पंचायत बेहट, जनसेवा केंद्र पंजाब नेशनल बैंक के सामने छुटमलपुर तथा जनसेवा केंद्र देहरादून मेन रोड बिहारीगढ़ में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी सामुदायिक सेवा केंद्रों द्वारा बिजली के बिल जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। शिविर सुबह 9 बजे से लगाए जाएंगे।