फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झूठे सपने दिखाकर देश को गुमराह कर रहे मोदी-चौधरी अजित सिंह

झूठे सपने दिखाकर देश को गुमराह कर रहे मोदी-चौधरी अजित सिंह

Fri, 25 May 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
झूठे सपने दिखाकर देश को गुमराह कर रहे मोदी-चौधरी अजित सिंह
गंगोह (सहारनपुर)। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि सांप्रदायिकता की राजनीति करने वाली भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी के भारी मतों से जीतने का दावा करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा को आइना दिखाकर 2019 के लोकसभा चुनाव का रास्ता तय करेगी।
विज्ञापन

चौधरी अजित सिंह बृहस्पतिवार को गंगोह में महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम मुनव्वर हसन के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें देश को हिंदू और मुसलमानों के नाम पर बांट रही हैं। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी, जीएसटी लागू कर किसानों और व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। मोदी केवल झूठे सपने दिखा कर देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में कानून बनाकर किसानों को उनकी जमीनों का मालिक बनाया। इससे पहले किसान केवल एक किराएदार की तरह खेतों में काम करते थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा के झूठ से खुद भाजपा का वोटर भी अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। मनमुटाव दूर होने के बाद अब वह और उनका पूरा परिवार गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में खुलकर काम करेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाइयों को आपस में लड़ाने वाली भाजपा को हराने के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद, महासचिव चौधरी धीरसिंह, कांग्रेस नेता एवं पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद, हाजी सलीम कुरैशी, राव कैसर सलीम, अनुराग त्यागी, यतेंद्र त्यागी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंबेहटा में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को मात देने के लिए जरूरी है कि कैराना लोकसभा के उप चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को विजयी बनाया जाए जो समाज को तोड़ने के बजाए जोड़ने की बात करता हो।

चौधरी अजित सिंह बृहस्पतिवार को कस्बे में पूर्व चेयरमैन हाजी मोहम्मद यामीन के आवास पर कार्यकर्ताओं की एक सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसानों की हालत खराब है। किसानों को गन्ने के भुगतान के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन, रालोद के जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, पूर्व मंत्री सरफराज खान, सपा नेता मोहम्मद अहमद, हाजी मोहम्मद यामीन, डा. बिंदर पाल कल्याण, सुमेर चंद, जहांगीर आलम, चौधरी फैय्याज अहमद, सऊद आलम, नय्यर हसन, डा. विनोद कुमार, सत्यपाल आदि मौजूद रहे। इससे पहले चौधरी अजित सिंह ने चेयरपर्सन गुलशाना इनाम शाकिर के आवास पर भी कार्यकर्ताओं की बैठक की। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, चेयरमैन नौमान मसूद, पूर्व चेयरमैन इनाम शाकिर, फरमान कुरैशी, जिंदा हसन, बाबू नासिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed