फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   यूके जाएगी आम की पहली खेप

यूके जाएगी आम की पहली खेप

Fri, 11 May 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
यूके जाएगी आम की पहली खेप
सहारनपुर। अपने लजीज स्वाद के चलते विदेशों में पसंद किए जाने वाले भारतीय आम का निर्यात शुरू हो गया है। इसके लिए आंध्रप्रदेश की बादामी प्रजाति का आम मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस में प्रोसेस होने के लिए पहुंच गया है। आम की 4.50 टन की पहली खेप यूनाईटेड किंगडम के लिए रवाना होगी। गत वर्ष मैंगो पैक हाउस से वीएचटी होकर 352 टन आम विदेशों में भेजा गया था। इसके अलावा 100 टन हरी मिर्च का निर्यात भी यूके को किया गया था।
विज्ञापन

भारतीय आमों को विदेशों में बेहद पसंद किया जाता है। इसके लिए सहारनपुर मंडी समिति परिसर स्थित मैंगो पैक हाउस में निर्यात किए जाने वाले आम का प्रोसेस किया जाता है। सीजन की शुरूआत में निर्यातक आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से आम लाकर यहां पर प्रोसेस होता है। इसके बाद स्थानीय दशहरी, लंगडा और चौसा आम का निर्यात होता है। शुक्रवार को यूके एक्सपोर्ट होने के लिए आंध्र प्रदेश की बादामी प्रजाति का 4.50 टन आम मैंगो पैक हाउस में पहुंच गया है। जिसकी प्रोसेसिंग कर विदेश भेजा जाएगा। निर्यात के लिए आम की अच्छी क्वालिटी होने के साथ ही उसका कीट एवं रोग रहित होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आम का पहले प्री इंस्पेक्शन किया जाता है फिर उसकी ठंडे पानी में धुलाई और ग्रेडिंग होती है। इसके बाद आम को वीएचटी यानि वैपर हीट ट्रीटमेंट दिया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया भारत सरकार के क्वारेनटाइन इंस्पेक्टर की देखरेख में होती है।
विज्ञापन

किसानों को भी मिलेगी निर्यात प्रोत्साहन राशि
सहारनपुर। आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार निर्यातकों को निर्यात प्रोत्साहन राशि देती है। इस बार से किसानों को भी छह रुपये प्रति किलो प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लेकिन इसके लिए किसान का एपीडा में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। निर्यातकों को उत्तर प्रदेश मंडी परिषद नवाब ब्रांड के प्रमोशन के लिए 10 रुपये प्रति किलो और 15 रुपये प्रति किलो भाड़ा अनुदान भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन देशों को होता है आम का निर्यात
मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस से कई देशों को आम का निर्यात होता रहा है। इनमें यूके, यूएई, आस्ट्रेलिया, दक्षिणी कोरिया, जापान, नेपाल, दुबई आदि प्रमुुख हैं।

- आंध्र प्रदेश की बादामी प्रजाति का 4.50 टन आम वीएचटी होने के लिए मैंगो पैक हाउस में लाया गया है। यूनाइटेड किंगडम निर्यात करने के लिए इसको प्रोसेस किया जाएगा। गत वर्ष भी सहारनपुर मैंगो पैक हाउस से 352 टन आम का निर्यात किया गया था।
- अनिल कुमार, सचिव, मंडी समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed