{"_id":"5ad644de4f1c1ba0098b5082","slug":"131523991774-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ व उन्नाव कांड के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ व उन्नाव कांड के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, कैंडल मार्च निकाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंडल मार्च निकाला, हत्यारों को अविलंब फांसी की सजा दिए जाने की मांग
देवबंद (सहारनपुर)। उन्नाव और कठुआ में हुई दुष्कर्म की वारदातों को लेकर लोगों में भारी रोष बना हुआ है। मंगलवार की रात सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। इसके बाद लोगों ने राष्ट्रपति और मेनका गांधी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
देवबंद इस्लामिक एकेडमी, मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत, उत्तर प्रदेश नागरिक एकता मंच के तत्वावधान में निकाले गए कैंडल मार्च की शुरुआत मोहल्ला बड़जियाउलहक से हुई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर हैवानियत करने वाले दोषियों को भेदभाव किए बिना फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। बड़जियाउलहक से शुरु हुआ कैंडल मार्च दारुल उलूम चौक, मोहल्ला महल व खानकाह से होते हुए देवबंद-गंगोह बाइपास स्थित उर्दू गेट पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मौलाना नदीमुलवाजदी व श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने संयुक्त रुप से कहा कि मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत करने वालों ने उन बच्चियों का नहीं बल्कि पूरी इंसानियत का कत्ल किया है। इन शर्मसार करने वाली घटनाओं ने हर खास और आम को भीतर से झंकझोर कर रख दिया है। लोग अपनी बच्चियों को घरों से अकेले भेजते हुए डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का माहौल पैदा करने वाले हत्यारों को अविलंब फांसी की सजा दी जानी चाहिए। ताकि यह दूसरे लोगों के लिए सबक साबित हो। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वालों के खिलाफ फांसी पर लटकाए जाने का कानून बनाए। इस मौके पर दारुल उलूम वक्फ के उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, पूर्व विधायक माविया अली, मौलाना मेहंदी हसन ऐनी कासमी, मौलाना महमूदुर्रहमान कासमी, हैदर अली, सुफियान काजमी, जमालुद्दीन, वली वकास, मौ. वसी, फैसल नूर शब्बू, मास्टर मुमताज अहमद, समीन, मौ. वक्कार, अकरम काजमी, सैय्यद हारिस, जुनैद काजमी, अथर उस्मानी, अशफाक उल्लाह आदि मौजूद रहे।