{"_id":"5ac51ccf4f1c1b9a618b5615","slug":"131522867407-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पूर्ति अधिकारी के सामने महिलाओं ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पूर्ति अधिकारी के सामने महिलाओं ने जताई नाराजगी
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। कालाबाजारी के शक में पकड़े गए गेहूं व चावल के मामले की जांच को आए जिला पूर्ति अधिकारी को महिलाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा। नागरिकों ने राशन विक्रेताओं की शिकायत करते हुए उनके व्यवहार पर भी रोष जताया।
बता दें कि मंगलवार को कुछ लोगों ने कालाबाजारी के शक में गेहूं व चावल से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़वाया था। जिसकी जांच के लिए जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा कस्बे में आए थे। जिला पूर्ति अधिकारी कब्जे में लिए गए राशन को मोहल्ला गुजरान में एक राशन डीलर की सुपुर्दगी में देने की कार्रवाई कर रहे थे। जैसे ही लोगों को जिला पूर्ति अधिकारी के कस्बे में आने की भनक लगी तो बड़ी में लोग वहां आ गए तथा राशन संबंधी अपने शिकायत रखने लगे। महिलाओं ने बताया कि उनको राशन नहीं मिल रहा है, साथ ही महिलाओं ने राशन डीलरों के व्यवहार पर भी प्रश्न चिह्न खडे़ किए। डीएसओ सतीश कुमार मिश्रा ने कस्बे में कैंप लगवाकर राशन कार्डों के सत्यापन कार्य को नए सिरे से कराने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कस्बे मे राशन कार्डों के सत्यापन में बड़ा झोल नजर आ रहा है। उन्होंने कार्डों की जांच कराने की बात कहते हुए पात्र लोगों के चयन का आश्वासन दिया। इस दौरान रुक्मेश कश्यप, सविता, मामू, मांगी, सरोज, नरेशो, करेशनी आदि महिलाएं मौजूद थी।