{"_id":"5abd2b054f1c1bb5618b45f6","slug":"131522346757-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर फटने से दंपति घायल
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर फटने से दंपति घायल
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव चुनहैटी शेख में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने के बाद उसके धमाके से फटने पर पति और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।
गांव में बृहस्पतिवार सुबह चीना गुप्ता घर में खाना बना रही थी कि अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली और वह जलने लगा। चीना ने आग बुझाने की कोशिश की और शोर मचा दिया। बाहर बैठे चीना के पति प्रवेश आवाज सुनकर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। तभी सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इसकी जद में आकर दोनो गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। बाद में पहुंची पुलिस ने दंपति को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। उधर, आग से रसोई और घर का सामान जलकर खराब हो गया।