फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भगवान पर संदेह करने वाले का हुआ पतन: दीपिका

भगवान पर संदेह करने वाले का हुआ पतन: दीपिका

Mon, 26 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
भगवान पर संदेह करने वाले का हुआ पतन: दीपिका
सहारनपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा में साध्वी दीपिका भारती ने प्रभु श्रीराम के अध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन के चरित्र से अवगत कराया।
विज्ञापन

साउथ सिटी में आयोजित श्रीरामकथा में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी दीपिका ने कहा कि श्रीराम पुरुषों में उत्तम अर्थात मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाते हैं। श्रीराम आज भी तत्व रूप में इस ब्रह्मांड के कण-कण में हैं और मानव की चेतना में रमण करते हैं। यदि उस राम तत्व का जागरण हो जाए तो हर मानव इस कलियुग में गलत रास्तों को तिलांजलि देकर सही रास्तों की ओर अग्रसर हो जाएगा। श्रीराम के जीवन से हमें आदर्श जीवन प्रणाली की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि जिसने भगवान पर संदेह किया, उसका हमेशा पतन हुआ है। श्रीराम कथा मंडली में शामिल शिष्यों ने श्री रामचरितमानस की चौपाइयों से वातावरण को राम रस सरोबार कर दिया। इसके साथ ही शिव विवाह उत्सव मनाया गया, जिसमें भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। अंत में श्री हरि भगवान की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed