{"_id":"5ab3fbe64f1c1b71778b6f37","slug":"131521744870-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलवंत चोपड़ा डेरी के नमूने लेने में किए गए खेल में नपे सुनील शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलवंत चोपड़ा डेरी के नमूने लेने में किए गए खेल में नपे सुनील शर्मा
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा कुलंवत चोपड़ा की डेयरी से टैंकर की बजाय मधुसूदन डेरी के पैकेट से नमूने लेकर पक्षपात किए जाने का मामले की शिकायत पर नप गए। जबकि गंगा डेयरी से दूध, पनीर, दही एवं घी के नमूने लेकर उनकी रिपोर्ट शासन से निजी तौर पर मंगाई गई है।
प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने सुनील कुमार शर्मा के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। बृहस्पतिवार को निलंबन के आदेश सहारनपुर पहुंचे। सुनील कुमार शर्मा को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सुनील कुमार शर्मा ने लगातार शिकायतों के बावजूद कुलवंत चोपड़ा डेयरी का कोई नमूना नहीं भरा। जिसकी शिकायत डीएम कार्यालय में की गई। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सुनील कुमार शर्मा टीम के साथ कुलवंत डेयरी पहुंचे और वहां मौजूद दूध के टैंकर से नमूना लेने के बजाय, मधुसूदन ब्रांड के दूध एवं दही के नमूने लिए। कुलवंत डेयरी का कोई नमूना नहीं लिया गया। जिस पर गंगा डेयरी संचालक ने डीएम से मिलीभगत की शिकायत की।
शिकायत का पता चलते ही सुनील कुमार शर्मा ने शिकायतकर्ता गंगा डेयरी पर छापा मारा और वहां से दूध, पनीर, दही और घी के नमूने लेकर जांच के लिए न सिर्फ भेजे। यही नहीं निजी रुचि लेते हुए नमूनों की जांच मंगाई गई। जबकि अन्य की रिपोर्ट प्राप्त करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। कुलवंत चोपड़ा को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया। एक ही प्रकार के मामले में दोहरा मापदंड अपनाया गया। जिसके चलते सुनील कुमार शर्मा को निलंबित किया गया है। खाद्य विभाग मेरठ के सहायक आयुक्त को मामले की जांच सौंपी गई है।