{"_id":"5a81e7ba4f1c1bd34b8b8517","slug":"131518462906-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ओवरब्रिज को हरी झंडी मिलने पर खुशी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ओवरब्रिज को हरी झंडी मिलने पर खुशी जताई
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पेपर मिल रोड से डीएम आवास रोड पर रेल ओवर ब्रिज बनाए जाने को हरी झंडी मिलने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया है। लोगों का मानना है कि इससे शहर की जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
फ्रेंड्स सोशलाइज ग्रुप के महासचिव जगदीश कुमार ने कहा कि शहर के विस्तारीकरण एवं स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए बड़े कदम उठाने होंगे। बढ़ती आबादी को सुलभ परिवहन सेवा दिए जाने के लिए ओवरब्रिज एवं सड़कों का निर्माण जरूरी है। ऐसे में रेल प्रशासन ने जनहित में रेल ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लेकर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पहल की है। उन्होंने कहा कि रेल ओवरब्रिज शहर के विकास में सहायक होगा। इस संबंध में उन्होंने रेलवे मंडल अंबाला डिवीजन को ज्ञापन देकर आभार जताया है।