{"_id":"5a6784264f1c1b93268b6093","slug":"131516733478-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी की जयंती पर दिया सद्भाव का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी की जयंती पर दिया सद्भाव का संदेश
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
नेताजी की जयंती पर दिया सद्भाव का संदेश
रामपुर मनिहारान। तहसील परिसर में मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एकता और सद्भाव बनाने का संदेश दिया गया।
एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में नेताजी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। एसडीएम ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का पहला कर्तव्य है कि वह अपने देश की सुरक्षा, विकास, आपसी भाईचारे के लिए जातिवाद से ऊपर उठे। कार्यक्रम में तहसीलदार रमेश कुमार, नायब तहसीलदार भोपाल सैनी के अलावा लेखपाल और अमीन आदि मौजूद रहे।