{"_id":"5a6783264f1c1b8d268b6104","slug":"131516733222-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं हुई तो कार्रवाई: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं हुई तो कार्रवाई: मंडलायुक्त
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली नहीं हुई तो कार्रवाई: मंडलायुक्त
सहारनपुर। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों को राजस्व बढ़ोत्तरी में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली ना करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध अभियान में तेजी लाए। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को सर्किट हाऊस सभागार में मंडलीय कर-करेत्तर, राजस्व टास्कफोर्स समिति की बैठक मंडलायुक्त ने कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन पट्टे, ईंट भट्टों आदि से भी टैक्स की वसूली की जाए। उन्होंने कहा कि मल्टीनेशनल ब्रांड के अनुबंधों की जांच कराई जाए तथा निर्धारित राजस्व की वसूली की जाए। बैंक से समन्वय स्थापित कर ऋण अनुबंधों की जांच कर निर्धारित राजस्व की वसूली की जाए।
मंडलायुक्त ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहनों की ओवर लोडिंग के खिलाफ भी अभियान चलाया जाए। सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में 10 बड़ी आरसी की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि सभी आर.सी. को सूचीबद्ध करा कर कम्प्यूटराईजेशन कराया जाए। जिलाधिकारी पीके पाण्डेय, मुजफ्फरनगर डीएम जीएस प्रियदर्शी, शामली डीएम इन्द्र विक्रम सिंह, अपर आयुक्त डा. आभा सिंह, अपर आयुक्त उदयी राम आदि रहे।