फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेहट कब्जा मुक्त

बेहट कब्जा मुक्त

Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बेहट कब्जा मुक्त
बेहट (सहारनपुर)। राजस्व टीम द्वारा शनिवार को तहसील क्षेत्र के पांच गांवों में सरकारी जमीनों में खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान कब्जा करने वालों से मौके पर ही जुर्माना भी वसूला गया। एसडीएम वैभव शर्मा, तहसीलदार हर्ष चावला, सीओ शिवराज सिंह, एसओ एमपी सिंह ने गांव रंडौल के तीन श्मशान घाट, होलीघाट व तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इसके अलावा नगला खुर्द में 5 शिकायतें निस्तारित कर 9 बीघा जमीन पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त कराई गई। गांव सुंदरपुर की दो, नौरंगपुर की 8 व आलमपुर की 5 शिकायतों को निस्तारित करते हुए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। तहसील प्रशासन ने अब तक की कार्रवाई में करीब एक लाख रुपये जुर्माने के तौर पर वसूलकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed