{"_id":"5a2990af4f1c1bc5758b79ff","slug":"131512673455-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए डीसीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए डीसीओ को घेरा
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए डीसीओ को घेरा
सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने और सभी प्रजातियों का गन्ना तत्काल खरीदने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान संगठन ने जुड़े किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी
डॉ. आरडी द्विवेदी का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नानौता शुगर मिल में गन्ना प्रजाति की चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न हो रहा है।
बृहस्पतिवार को गन्ना भवन सभागार में घेराव के दौरान किसानों ने कहा कि जब किसानों द्वारा लिए गए ऋण पर उनसे ब्याज लिया जाता है तो किसानों को भी बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज दिलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो मिल बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रही हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। किसानों ने आरोप लगाया कि नानौता शुगर मिल में गन्ना प्रजाति की चेकिंग करते समय वैराइटी के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने सभी चीनी मिल के केन यार्ड में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, बैठने की व्यवस्था कराने आदि की मांग भी की। किसानों की मांग पर जिला गन्ना अधिकारी ने मिल के सीसीओ को मोबाइल पर सभी प्रकार की प्रजातियों का गन्ना तुलाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करने वाली मिलों को लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह, जिलाध्यक्ष अजब सिंह, शेर सिंह राणा, विकास राणा, सुभाष राणा, मुल्की सिंह, ईश्वर राणा, जवाहर सिंह, संजय पंवार, दीपांशु सैनी, पंकज सैनी, कंवर सिंह, गौरव राणा, ब्रजवीर सिंह, कृष्णपाल आदि रहे।