{"_id":"5a26e4754f1c1bee688bfe3b","slug":"131512498293-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाव से बुलाओ तो दौड़े चले आते हैं भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाव से बुलाओ तो दौड़े चले आते हैं भगवान
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पंडित अनिल कृष्ण कौदंड ने कहा कि भक्ति और प्रेम भगवान श्री कृष्ण को पाने का सरल मार्ग है। भक्तिभाव से बुलाओ तो भगवान भक्त के पास दौड़े चले आते हैं।
वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान के संचालन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पंडित अनिल कृष्ण कौदंड ने प्रवचनों की अमृत वर्षा की। उन्होंने कहा कि रुक्मिणी श्रीकृष्ण की भक्त है। जब उसने भगवान श्री कृष्ण को पुकारा तो वह रुक्मिणी के भक्तिभाव से प्रभावित होकर दौड़कर चले आए। भगवान श्री कृष्ण सच्चे भक्त को सदैव अपने हृदय में बसाते हैं। भक्तिभाव से बुलाने पर भगवान स्वयं भक्त के पास आ जाते हैं। विजयकांत चौहान ने मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक व रमनदास के सहयोग से मुख्य यजमान अरुण मलिक, सोनू चौधरी, पुनीत चौहान, ज्योति चौहान, वीना बजाज को पगड़ी पहनाकर तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर झांकियां प्रस्तुत की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। नमन गुंबर, भीम कुमार, महेंद्र सिंह, ममता चानना, सुशील मलिक, रामदेवी, रमा सेतिया, पीएस पुंडीर, सचिन गुंबर, तन्नू, पूनम खुराना, ऋतु कपूर, लवी गौरव, संदीप कुमार मौजूद रहे।