फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो लाख रुपये में पूरा होगा फ्लैट खरीदने का सपना

दो लाख रुपये में पूरा होगा फ्लैट खरीदने का सपना

Wed, 13 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
दो लाख रुपये में पूरा होगा फ्लैट खरीदने का सपना
दो लाख रुपये में पूरा होगा फ्लैट खरीदने का सपना
विज्ञापन


सहारनपुर। गरीबी के कारण अपना मकान न बना सकने वाले लोगों के लिए प्रदेश सरकार कोई साधारण मकान नहीं, बल्कि फ्लैट उपलब्ध कराने की योजना लेकर आ रही है। जिसमें पात्रों को केवल दो लाख रुपये चुकाने होंगे। योजना को मूर्त रूप देने के लिए विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद ने कवायद शुरू भी कर दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश सरकार ने कम आय वाले लोगों को मात्र दो लाख रुपये में 1 बीएचके का फ्लैट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यानी मात्र दो लाख रुपये खर्च कर एक बेडरूम फ्लैट की चाबी आपके हाथ में होगी। आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरण जरूरत के हिसाब से बिल्डरों के सहयोग से इन मकानों को बनाएंगे। प्रदेश में किस जनपद में कितने मकान बनाए जाएंगे। यह भी तय हो गया है। सहारनपुर के हिस्से में 500 मकान आए हैं। योजना को साकार बनाने के लिए आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरण की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। दोनों विभाग जमीन की तलाश में जुटे हैं।
साढ़े चार लाख होगी मकान की कीमत
एक मकान को बनाने में सरकार का खर्च साढ़े चार लाख रुपये आएगा। इसमें डेढ़ लाख रुपये केंद्र सरकार और एक लाख रुपये प्रदेश सरकार देगी। यानी ढाई लाख रुपये सरकार खर्च करेगी। दो लाख रुपये जो अतिरिक्त खर्च होंगे, वह लाभार्थी से लिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि सरकार यह आवास मुफ्त भी मुहैया करा सकती है, मगर सरकार का मानना है कि मुफ्त में मकान देने पर लाभार्थी उसकी वैल्यू नहीं समझेंगे, मगर जब जेब से पैसा जाएगा तो वह उसे संभालकर रखेंगे।
विज्ञापन

लोन भी ले सकेगा लाभार्थी
जो लाभार्थी फ्लैट खरीदेगा वह लोन भी ले सकता है। कर्ज के रूप में उसके मकान को बंधक के रूप में रखा जाएगा। लोन अदायगी न हो पाने मकान को किसी अन्य पात्र को बेचने संबंधी आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में यह सुविधा मिलेगी
दो लाख रुपये में लाभार्थियों को फ्लैट मिलेगा। इसमें एक बेडरूम, एक ड्राइंग रूम, एक किचन, एक शौचालय और स्नान गृह तथा बालकनी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed