{"_id":"64cbed2711c87a6aa30142da","slug":"13-more-vehicles-were-installed-in-garbage-collection-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-7150-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कूड़ा कलेक्शन में 13 वाहन और लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कूड़ा कलेक्शन में 13 वाहन और लगाए गए
विज्ञापन
वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अपर नगरायुक्त राजेश यादव, एस के तिवारी व जेडएसओ राजीव
-अपर नगरायुक्तों ने हरी झंडी दिखाकर निगम से किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने पांच बड़े और आठ छोटे वाहनों को फील्ड में लगाया है। अपर नगरायुक्त राजेश यादव व एसके तिवारी ने नगर निगम से हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। अब शहर में कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों की संख्या 45 हो गई है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सहारनपुर को नंबर वन लाने के लिए नगर निगम लगातार ठोस प्रयास कर रहा है। शहर में डोर टू डोर कूड़ा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए आज उन क्षेत्रों में कूड़ा उठान के लिए नए वाहन भेजे गए, जिन क्षेत्रों में कूड़ा उठान में परेशानी सामने आ रही थी। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि पांच बड़े वाहन विशेष कर कामर्शियल क्षेत्र में कूड़ा उठान के लिए रवाना किए गए हैं, अन्य वाहन भी आवश्यकतानुसार अलग अलग वार्डो में भेजे गए है।
अपर नगरायुक्त ने कहा कि शहर के सुंदरीकरण के लिए जरूरी है कि शहर में कूड़े कचरे का उचित प्रबंधन किया जाए। इसके लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को और प्रभावी बनाने के लिए आज पांच बडे़और आठ छोटे वाहनों को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
जेडएसओ राजीव ने बताया कि कूड़ा उठान में इन 13 वाहनों सहित शहर में 45 वाहन कूड़ा उठान कार्य में लगाए गए हैं। अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम व मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।