13 को नकुड़ में गरजेंगे शाह, देंगे ‘बोटी-बोटी’ का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि इमरान मसूद नकुड़ सीट से ही सपा-कांग्रेस गठबंधन की ओर से चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी को मैदान में उतारा है।
सहारनपुर में विधानसभा चुनाव दूसरे चरण की 15 फरवरी को होगा। इससे पहले सभी पार्टियां अपने अपने दलों के प्रत्याशियों को जिताने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है।
यह माना जा रहा है कि 11 फरवरी से जिले की सात विधानसभा सीटों पर अलग-अलग दलों के दिग्गज उतरेंगे। इसी क्रम में 13 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सरसावा के डीसी जैन इंटर कालेज में सभा करेंगे।
उधर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती 11 फरवरी को सहारनपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी। राजनाथ सिंह यहां दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
उनकी पहली जनसभा पुंवारका और दूसरी जनसभा नानौता क्षेत्र में आयोजित होगी। बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली दिल्ली रोड स्थित कॉसमोस मैदान में आयोजित होगी।
इसके अलावा कांग्रेस यूपी प्रभारी गुलाब नबी आजाद भी 11 और 12 फरवरी को सहारनपुर में रहेंगे। उधर, 12 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बेहट में जनसभा करेंगी।