फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   127 examinees took the examination at five centers of the district

जिले के पांच केंद्रों पर 127 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tue, 26 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
127 examinees took the examination at five centers of the district
तल्हेड़ी स्थित कैंब्रिज स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे छात्रो की जांच करते शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की टर्म-2 की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। दसवीं के छात्रों ने पेंटिंग और 12वीं के छात्रों ने उद्यमिता विषय की परीक्षा दी। दोनों विषयों में छात्र बेहद कम होने की वजह से पहले दिन 26 में से केवल पांच केंद्रों पर परीक्षा हुई। दोनों विषयों में केवल 127 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक चली। परीक्षार्थी सुबह दस बजे से पहले केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा में कोरोना के बचाव के दिशा निर्देशों का पालन किया गया। केंद्रों में प्रवेश के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मास्क अनिवार्य रखा गया। कक्षाओं में भी सीटिंग प्लान में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। चूंकि दोनों विषयों की परीक्षा के लिए जिले भर में मात्र 135 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 127 ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए आशा मॉडर्न स्कूल चंद्रनगर, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल जनता रोड, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल तल्हेड़ी, रेडिएंड स्कूल नानौता और रेनबो स्कूल दिल्ली रोड को केंद्र बनाया गया था। आशा मॉडर्न स्कूल चंद्रनगर में मात्र एक परीक्षार्थी की परीक्षा हुई, जिसके लिए केंद्र व्यवस्थापक से लेकर कक्ष निरीक्षक और तमाम कर्मचारी तैनात रहे। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. दिव्य जैन ने पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रहने की बात कही।
विज्ञापन

दसवीं के छात्रों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा
आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिले भर में आईसीएसई बोर्ड के मात्र दो स्कूल हैं। इंफेंट जीजस स्कूल में 135 और सहारनपुर पब्लिक स्कूल में 85 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज की परीक्षाएं
सीबीएसई में बुधवार को दसवीं की अंग्रेजी और अंग्रेजी साहित्य विषय की परीक्षा होगी। 12वीं के परीक्षार्थी बायो टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी और फूड न्यूट्रीशियन आदि विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed