फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   123 lakh quintal more sugarcane was crushed in the division

Saharanpur News: मंडल में हुई 123 लाख क्विंटल अधिक गन्ना पेराई

Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
123 lakh quintal more sugarcane was crushed in the division

विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना प्रजाति बदलाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। गत वर्ष से कम क्षेत्रफल होने के बावजूद इस बार 123 लाख क्विंटल अधिक गन्ना पेराई होने का अनुमान है। इससे किसानों को 455 करोड़ रुपये अधिक मिलने की उम्मीद है।
लोकप्रिय गन्ना प्रजाति कोशा-0238 के रोगग्रस्त होने के बाद से गन्ना विभाग प्रजाति बदलाव में जुटा है। रेडरॉट सहित अन्य रोगों से ग्रस्त होने के चलते गन्ना उत्पादकता प्रभावित हो रही है। इससे चिंतित गन्ना विभाग ने किसानों से इस प्रजाति के स्थान अन्य उन्नतशील प्रजातियों की बुआई का अभियान चलाया। इससे मंडल में कोशा- 0238 प्रजाति का क्षेत्रफल 85 प्रतिशत से घटकर 60 फीसदी रह गया है। इससे मंडल में गन्ने की उत्पादकता में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

मंडल की चीनी मिलों ने गत सीजन में जहां 1648 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी, वहीं इस बार 1771 लाख क्विंटल गन्ना पेराई होने का अनुमान है, जबकि इस सीजन में गत सीजन की उपेक्षा गन्ने का रकबा कम था। गत सीजन में मंडल में जहां 3.74 लाख हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल था वहीं इस सीजन में घटकर 3.71940 लाख हेक्टेयर रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed