{"_id":"5c8e92a0bdec2213f932ec77","slug":"121552847520-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनांतर्गत मोहड़ा को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनांतर्गत मोहड़ा को मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनांतर्गत मोहड़ा को मिला दूसरा स्थान
गंगोह (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजनांतर्गत गंगोह ब्लाक की मोहड़ा ग्राम पंचायत को जिले में विकास कार्यों में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। ग्राम प्रधान मनोज शर्मा को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप प्रधान को सात लाख रुपये दिए गए हैं। उक्त सम्मान मिलने पर ग्राम वासियों ने प्रधान मनोज शर्मा का शानदार स्वागत किया।
जनपद सहारनपुर अंतर्गत विकास संबंधी आनलाइन प्रक्रिया में 10 गांवों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। इनमें से पहला स्थान ब्लाक पुवांरका के गांव पीकी ने जबकि दूसरा स्थान पर गंगोह ब्लाक की मोहड़ा ग्राम पंचायत ने प्राप्त किया है। प्रधान मनोज शर्मा को प्रदेश सरकार द्वारा सात लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। प्रधान मनोज शर्मा ने बताया कि विकास कार्यों एवं स्वच्छता के लिए सरकार द्वारा सर्वेक्षण कराया गया था। जिसके तहत शत प्रतिशत शौचालय, गांव की तमाम गलियों को पक्की कराने, स्ट्रीट लाइटें लगवाने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने, पीएचसी, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का कायाकल्प, तालाबों की सफाई आदि का सर्वे किया गया। जिसमें बेहतर रहने पर मोहड़ा ग्राम पंचायत को उक्त सम्मान से नवाजा गया है। बताया कि उक्त पुरस्कार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में समारोह पूर्वक प्रदान करना था। मगर आदर्श आचार संहिता लगने के कारण उक्त राशि प्रधानों के खातों में ही भिजवानी पड़ी है। प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किए जाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सराहना किये जाने पर गांववासियों में खुशी है। ग्रामीण सतीश कुमार, राजबीर सिंह, विनोद कुमार, सूरज, प्रमोद, पप्पू, बबलू, रामकिशोर, सीताराम, नीटू, हरिश्याम, गगन, सुधीर, बब्बू एवं मा. विजेंद्र आदि ने ग्राम प्रधान मनोज शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।