{"_id":"5c8e928fbdec2214130e5d94","slug":"121552847503-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन में बिखरे देशभक्ति और उल्लास के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन में बिखरे देशभक्ति और उल्लास के रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने गुलाल और फूलों से होली खेली तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति की बयार भी बही। महिलाओं और बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ ही यहां लगे मेले में चाट पकौड़ी और झूलों का जमकर लुफ्त उठाया।
संत नगर की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामगोपाल गोयल और सोहललाल गुप्ता ने कहा कि होली रंगों का पर्व है। इसमें अपने आपसी मतभेद, ईर्ष्या, कलुषता को मिटाकर समाज को मेल मिलाप और सामंजस्य की रंगोली से सजाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि शिव कुमार गुप्ता नकुड़ एवं अजय सिंघल देवबंद ने आयोजन के लिए छुटमलपुर इकाई को साधुवाद दिया। अध्यक्ष विकास गुप्ता ने भविष्य में इस तरह के आयोजनों की जरूरत पर बल दिया। इस दौरान सभी ने फूलों और गुलाल से होली खेली। दून पब्लिक स्कूल चमारीखेड़ा के बच्चों ने देशभक्ति की प्रस्तुति देकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। महिलाओं की प्रतियोगिता में दीपा मित्तल, छवि बंसल, अंजना गुप्ता, श्रुति बंसल, मीनाक्षी सिंघल, मंजू गोयल, कविता गर्ग, आशु गुप्ता, विजया गोयल, श्वेता गोयल, शशि बंसल, मानवी गर्ग आदि ने बाजी मारी।
इस दौरान वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, मा शिव कुमार गुप्ता, डा वीरेंद्र गोयल, पूर्व प्रधान विपिन बंसल, नीरज जैन, संजय अग्रवाल, अरविंद सिंघल, अरविंद मित्तल, अशोक गुप्ता, सचिन बंसल, नीरज गोयल, संजय बंसल, विपिन सिंघल, विशाल बंसल, नीरज गर्ग, मोहित बंसल, विपिन गोयल, सुनील गर्ग, ब्रिजेश गुप्ता, दिनेश मित्तल, नरेंद्र बंसल, अखिलेश बंसल, अनिल सिंघल, दिनेश गुप्ता, अविनाश मित्तल और अनुज प्रधान मरवा आदि मौजूद रहे।