{"_id":"5c48ba2cbdec22737d20be3e","slug":"121548270124-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने की घोषणा एक सप्ताह में खुल जाएगा मिल गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने की घोषणा एक सप्ताह में खुल जाएगा मिल गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। आमरण अनशन के 27वें दिन धरना स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. माजिद ने पहुंच किसानों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर ही मिल गेट खोलकर कार्य तीव्र गति से किया जाएगा। संभवत: मार्च माह के पहले सप्ताह में ही मिल चालू करा दी जाएगी।
पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी यमुना खादर एवं घाड़ क्षेत्र की एक मात्र औद्योगिक इकाई शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर को चालू कराए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों का 20 अक्टूबर से मिल गेट पर लगातार धरना जारी है। बुधवार को मो. माजिद ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर मिल परिसर का भ्रमण किया। धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि टोडरपुर एग्रो शुगर मिल के नाम से उनकी कंपनी ने मिल को खरीदने की औपचारिकताएं लगभग पूर्ण कर ली हैं। गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा का कार्यक्रम मिलते ही 30 या 31 जनवरी में गेट खोलने के बाद कार्य सुचारु रूप से शुरू करा दिया जाएगा। नई गन्ना नीति के तहत छूट मिलने पर सम्भवत: मार्च माह के पहले सप्ताह में यह मिल पेराई की शुरूआत भी कर देगी। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू, बलिया खेड़ी ब्लाक प्रमुख इमरान, देवबंद ब्लाक प्रमुख फईम खा, सरसावा ब्लाक प्रमुख एतेशाम, हाजी सुलेमान, चौ. कैशर नदीम, दिलशाद पोसवाल, राव गुलशेर आदि मौजूद रहे। वहीं धरने पर बैठे किसान दर्शनलाल काम्बोज, कर्मसिंह के अलावा चमेल सिंह सैनी, खूबचंद सैनी, करण सिंह, हाजी खुर्शीद, हाजी मुकर्रम, आबिद हसन, आमिर चौहान, पवन सिंह, मेघराज सैनी, राजेश प्रधान, इन्द्राज काम्बोज, जसविन्द्र, धूमसिंह, रणबीर सिंह, उदय सिंह, समय सिंह प्रधान, राजीव काम्बोज, रामपाल सैनी, चौ.ताहिर, चौ. हाशिम, जायर चांद मियां, ओमी पंवार, चौ.रामपाल लम्बरदार, बुद्धसिंह प्रधान आदि ने कहा कि मिल गेट खुलने तक उनका धरना एवं अनशन जारी रहेगा।