फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइक पेड़ से टकराई, किशोर सहित दो की मौत

बाइक पेड़ से टकराई, किशोर सहित दो की मौत

Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बाइक पेड़ से टकराई, किशोर सहित दो की मौत
देवबंद (सहारनपुर)। गुनारसा गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक चला रहे किशोर और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रणखंडी की पछाया पट्टी निवासी संदीप कुमार(17) पुत्र अतर सिंह, अंकुर उर्फ किट्टू (19) पुत्र सूबा सिंह और मांगेराम का पुत्र अनिकेत (14) बाइक से आधार कार्ड बनवाने देवबंद आ रहे थे। करीब चार किमी चलने के बाद जब वह गुनारसा गांव में आंबेडकर मोड़ पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बाइक की गति काफी तेज थी। सिर में गंभीर चोट आने से संदीप और अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया था, लेकिन तब तक परिजन दोनों शवों को गांव ले जा चुके थे। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

दो मौतों से रणखंडी गांव में मातम पसरा
देवबंद। सड़क हादसे में दो मौतों से रणखंडी गांव में मातम पसरा है। जिसे भी दुघर्टना की सूचना मिली वह मृतकों के घरों की तरफ दौड़ पड़ा। अंकुर उर्फ किट्टू 12वीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि संदीप कोचिंग कर रहा था। मृतक संदीप पांच भाइयों में बड़े से छोटा था। अंकुर एकलौता था। दोपहर बाद दोनों शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिलाओं का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed