{"_id":"5be9ce30bdec22698671fd2d","slug":"121542049328-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना उपायुक्त कार्यालय पर अफसरों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना उपायुक्त कार्यालय पर अफसरों का घेराव
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कई गन्ना क्रय केंद्रों को चलवाने एवं कई को बदलवाने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को उप गन्ना आयुक्त कार्यालय पर अफसरों का घेराव कर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
सोमवार को गन्ना भवन सभागार में प्रदर्शन के दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि जनपद की चार मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। इसके बावजूद कई गन्ना केंद्रों को स्थापित नहीं किया गया है और कई क्रय केंद्रों के शुगर मिलों को बदल दिया गया है। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान अभी तक नहीं होने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कई क्रय केंद्र से जुडे़ किसान पहले गांगनौली शुगर मिल को गन्ना सप्लाई करते थे उन्हें इस बार गागलहेड़ी शुगर मिल को दे दिया गया है। इनमें आल्लीवाला, सरदाहेडी, सुन्दरपुर और जीवाला शामिल हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि नागल क्षेत्र का फतेहपुर, रामपुर मनिहारान क्षेत्र का उमाही कलां, नौरंगपुर और घसौती आदि गन्ना क्रय केंद्रों को जल्द चलवाया जाए। किसानों की मांग पर उप गन्ना आयुक्त डाक्टर दिनेश्वर मिश्रा ने संबंधित मिल के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसमें चौधरी अशोक कुमार, जगपाल सिंह, सुखवीर सिंह, संजय चौधरी, संजील, मनोज, नक्षत्रपाल, रोहताश यादव, नरेश यादव, राजपाल, रघुवीर सिंह, प्रदीप ठाकुर, विशाल त्यागी, जयपाल प्रधान, केहर सिंह, अनूप सिंह, सुरेंद्र, रविंद्र, इसम सिंह, अरविंद, विवेक, घनश्याम राणा, सोनू आदि रहे।
इन क्रय केंद्रों को लेकर थीं शिकायत
गन्ना भवन सभागार में किसानों ने उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र के सामने विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों को लेकर शिकायत दर्ज कराईं। किसानों ने आरोप लगाया कि उमाही कलां, भांकला बी, ईस्माइलपुर और घसौती आदि क्रय केंद्र नहीं खोले गए हैं। इस पर उप गन्ना आयुक्त ने संबंधित मिलों के अधिकारियों को किसानों की मांगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।