{"_id":"5b9026b7867a557ec97f0f0c","slug":"121536173751-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को थर्ड डिग्री देने के मामले का पंचायत में पटाक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को थर्ड डिग्री देने के मामले का पंचायत में पटाक्षेप
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा। पूछताछ के नाम पर पुलिस द्वारा दुकानदार को थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले का बुधवार को पटाक्षेप हो गया है। प्रभारी निरीक्षक द्वारा पंचायत में आकर पुलिस की भूल स्वीकार करने के बाद दुकानदारों का गुस्सा शांत हो गया।
मंगलवार को पुलिस रामपुर रोड पर इन्वर्टर, बैट्री का काम करने वाले बंदाहेड़ी गांव के मुकेश को उठा कर कोतवाली नकुड़ ले गई थी। मुकेश ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उस पर चोरी का सामान खरीदना कबूल करने का दबाव बनाया था। मना करने पर पुलिस ने मुकेश की बेरहमी से पिटाई की थी। दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए रोष जताया था। मंगलवार की रात को सीओ यतेंद्र नागर ने दुकानदारों के बीच आकर बुधवार की दुपहर तक मामले में कार्रवाई की बात कही थी। बुधवार को बड़ी संख्या में दुकानदार चौधरी मोहकम सिंह के प्रतिष्ठान पर जमा हुए जहाँ दुकानदारों ने पुलिस के व्यवहार पर रोष जताते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ यतेंद्र सिंह नागर व प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौतम दुकानदारों के बीच पहुंचे तथा दुकानदारों की बात सुनी। दुकानदारों ने कहा कि पुलिस का इस तरह का व्यवहार कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौतम ने बताया कि पुलिस की मंशा किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार की नहीं है। दुकानदार मुकेश को चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था फिर भी यदि किसी को पुलिस के व्यवहार से कोई दिक्कत हुई है तो उसके लिए वे खेद प्रकट करते है। जिसके बाद दुकानदारों का गुस्सा ठंडा हो गया। पीड़ित मुकेश ने मामले में आगे किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पंचायत में चेयरपर्सन पति इनाम शाकिर, भाजपा नेता मनोज गुप्ता, तिरसपाल सिंह, रामबीर सिंह, मनोज आर्य, सुबोध सिंघल, लालाराम गुप्ता, शमीम अंसारी, चूहड सिंह, मांगेराम, मदन सिंह, यशपाल सिंह, फिंदा, सुखबीर धीमान, राजबीर सिंह, शाहनवाज, बाबू सहित सैकड़ों की संख्या में दुकानदार उपस्थित रहे।