फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने को पंजीकरण अनिवार्य

सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने को पंजीकरण अनिवार्य

Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने को पंजीकरण अनिवार्य
सहारनपुर। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि धान का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए होने वाली सरकारी खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि किसान खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर जन सुविधा केंद्र, इंटरनेट कैफे आदि पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त तक करा सकते हैं। पंजीयन के बाद संबंधित तहसील में जाकर अपनी भूमि एवं धान के रकबे का 15 सितंबर तक राजस्व विभाग द्वारा सत्यापन कराना होगा। इससे किसानों को अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

खोखा लगवाने की मांग
सहारनपुर। लेबर कालोनी निवासी अजय ने डीएम को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह एक बेरोजगार युवा है। जो लेबर कालोनी स्थित श्रम भवन की दीवार के पास खोखा लगाकर अपना गुजारा करता है। उन्होंने बताया कि उपश्रमायुक्त ने नोटिस देकर उसके खोखा को हटवा दिया। जिससे उसके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने डीएम से दोबारा उसी स्थान पर खोखा लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed