फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परिवहन निगम के 391 कर्मचारियों के खाते सीज

परिवहन निगम के 391 कर्मचारियों के खाते सीज

Wed, 18 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम के 391 कर्मचारियों के खाते सीज
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सहारनपुर डिपो में एक ही माह का दो बार वेतन जारी कर दिया गया। एक ही हस्ताक्षर से भेजे गए दो बार वेतन को बैंक ने भी खातों में भेज दिया गया। जिसमें लगभग 48 लाख रुपये का घपला हो गया। वेतन 391 कर्मचारियों के खातों में भेजा गया। मामला खुला तो हड़कंप मच गया। रोडवेज अधिकारियों ने रिकवरी होने तक 391 कर्मचारियों के खातों को सीज करा दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने एआरएम पर कार्रवाई की संस्तुति की है। बैंक को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम द्वारा जून माह का वेतन कर्मचारियों के खातों में 474 कर्मचारियों के खातों लगभग 60 लाख रुपये जारी किया गया, लेकिन बैंक द्वारा तकनीकी खराबी आने के चलते 81 कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में जाने के स्थान पर बैंक में वापस आ गया। इस पर एआरएम फाइनेंस ने केवल 81 कर्मचारियों को वेतन जारी करने के बजाय बैंक को चेक की धनराशि को दोबारा भुगतान करने की संस्तुति कर दी, लेकिन बैंक ने 391 कर्मचारियों के खाते में दोबारा वेतन भेज दिया। इससे रोडवेज को 48 लाख 67 हजार चार सौ 55 रुपये कर्मचारियों के खातों में अधिक पहुंच गया। इस गोलमाल का खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने मामले की जानकारी प्रबंध निदेशक को दी और एआरएम फाइनेंस पर कार्रवाई की संस्तुति की। जिसके बाद एआरएम फाइनेंस ने सभी 391 खातों को सीज कर दिया और उनसे रिकवरी की कार्रवाई शुरू करा दी। अब जुलाई का वेतन जारी कर पूरे भुगतान की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

------
-- एआरएम की वरिष्ठता को देखते हुए किया भुगतान
इस मामले में बैंक अधिकारियों का कहना है कि एआरएम फाइनेंस ने कर्मचारियों के खाते में दो बार भुगतान के लिए भेजा था, एआरएम की वरिष्ठता को देखते हुए ही बैंक ने बिना आपत्ति किए ही भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- कर्मचारियों के खातों से होगी वसूली
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त रंजीत गुप्ता का कहना है कि बैंक की गलती से ही यह गड़बड़ी हुई है। पहले तो बैंक ने तकनीकी गड़बड़ी बताकर खातों में वेतन नहीं भेजा। बाद में दो बार वेतन भेज दिया। जिस कारण खातों को वसूली होने तक सीज करा दिया गया है। जुलाई का वेतन जारी होने के बाद खातों से एक माह के वेतन की वसूली कर ली जाएगी। रिकवरी होने के बाद खातों को बहाल कर दिया जाएगा।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed