{"_id":"5b46074e4f1c1bba248b5c5c","slug":"121531316046-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले हुआ छेड़छाड़ पर थाना में हंगामा, फिर कराई थाना से दुल्हन बनाकर विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले हुआ छेड़छाड़ पर थाना में हंगामा, फिर कराई थाना से दुल्हन बनाकर विदाई
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी कोतवाली के एक मोहल्ला से युवती को बहला फुसला कर ले जाने को लेकर मंडी कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पहले तो युवती के परिजनों ने आरोपी के घर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया। जद्दोजहद के बाद युवक और युवती के परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए। मस्जिद में निकाह कराया गया। फिर थाने से ही दुल्हन की विदाई कराई गई।
मंडी कोतवाली की एक कॉलोनी निवासी युवती का दूसरे मोहल्ले के एक युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग दस दिन पूर्व युवक और युवती फरार हो गया। युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती को आरोपी ने अपने घर में ही छिपा रखा है। आरोप है कि दस दिन में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को युवती के परिजन आरोपी युवक के घर जा पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली में बैठा लिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के दर्जनों लोग कोतवाली में इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में दोनों पक्षों को समझाबुझा कर फैसला कराया गया। युवती पक्ष के लोग निकाह करने के लिए तैयार हुए तो तुरंत ही काजी को बुलवाकर पास की ही एक मस्जिद में निकाह पढ़वा दिया गया। कोतवाली में दोनों से निकाहनामे पर दस्तखत कराए गए। उसके बाद कोतवाली से ही युवती को दुल्हन बनाकर युवक केे साथ विदा कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में निकाह के लिए समझौता हो गया। दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से निकाह कराया है।