{"_id":"5b19831c4f1c1bf76e8b6dd6","slug":"121528398620-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के सामने दीवार व सड़क मानक अनुरूप न बनने से हिंदू संगठन नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के सामने दीवार व सड़क मानक अनुरूप न बनने से हिंदू संगठन नाराज
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। नगर में जीतगिरि मंदिर के सामने फ्लाई ओवर के नीचे दीवार का निर्माण करने, सर्विस रोड मानक के अनुरूप न बनाने तथा रास्ते में आने वाले मस्जिद व मदरसों को नहीं हटाए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में बजरंग दल, विहिप और क्षेत्रवासी अलग-अलग आंदोलन कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को बजरंग दल के पूर्व प्रांत प्रमुख विकास त्यागी ने जारी बयान में कहा कि ग्राम प्रधानों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न हिंदू संगठनों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों को साथ लेकर जल्द ही हिंदू संघर्ष समिति की गठन किया जाएगा। जिसकी घोषणा 11 जून को बैठक करके की जाएगी। उक्त समिति के बैनर तले ही इस मुद्दे को लेकर 18 जून को उग्र आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि पिछले करीब एक पखवाड़े से बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा समेत अन्य क्षेत्रवासी आंदोलन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन उपरांत एसडीएम को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। परंतु कोई कार्रवाई न होने के कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है। भाजपा नेता चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर और किसान व्यापारी नेता मनोज सिंघल ने कहा कि एक तो सर्विस रोड को मानक अनुरूप नहीं बनाया जा रहा है। सड़क को कहीं 40 फीट तो कहीं 60 फीट कर दिया गया। जबकि मानचित्र के मुताबिक दोनों तरफ 75-75 फीट जगह छोड़ी जानी थी। सड़क के संकरा होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक दीवार नहीं हटाई जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।