फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंडन को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे बाबा मंगल गिरि

हिंडन को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे बाबा मंगल गिरि

Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
हिंडन को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे बाबा मंगल गिरि
बड़गांव (सहारनपुर)। हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग को लेकर एक बार फिर बाबा मंगल गिरि महेशपुर गांव के शिव मंदिर में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस बार बाबा मंगल गिरि प्रशासन से आर पार की लड़ाई के मूड में हैं। बाबा ने मांग पूरी नहीं होने पर धरनास्थल पर ही जिंदा समाधि तक लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि हिंडन नदी के किनारे बसे कस्बा सहित क्षेत्र के गांव भगवानपुर, अंबेहटाचांद ,सांवतखेड़ी, कुतबामाजरा, टपरी, सहजी, चंदपुर, महेशपुर, शब्बीरपुर, शिमलाना, चिराऊ, बहेड़ा, सिसौनी, बहेड़ा, रत्नहेड़ी, पीपलो, नन्हेड़ा खुर्द सहित कई गांव है जहां अब प्रदूषित हो चुकी नदी अपना कहर बरपा रही है। नदी किनारे बसे गांव के लोग हैंडपंपों से आ रहा पीले रंग का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर और इस प्रदूषित पानी की वजह से करीब साढ़े तीन सौ से ज्यादा ग्रामीण कैंसर जैसी भयानक बीमारी के चलते अकाल मौत का ग्रास बन चुके हैं। कई ग्रामीण आज भी कैंसर, चर्म रोग, आदि जैसी गंभीर से जूझ रहे हैं। सबसे पहले अमर उजाला ने ही प्रदूषित हिंडन नदी का यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था, उसके बाद नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की मुहिम को अब क्षेत्रीय ग्रामीण ही नहीं साधू संत भी आगे बढ़ा रहे है। नदी किनारे बसे ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय नदी में बहने वाले केमिकल युक्त बदबूदार पानी से तीखी दुर्गंध उठती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के इस दर्द पर मंगलवार की दोपहर बाद महेशपुर गांव के शिव मंदिर में बाबा मंगल गिरी आखिर हिंडन नदी सहित उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त कराने का बीड़ा उठाकर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ गये है। इससे पहले बाबा मंगल गिरि ने वर्ष 2013 में शिमलाना गांव में हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त कराने को संतों के साथ सात दिन तक अनशन किया था। उसके बाद वर्ष 2016 में फिर बाबा को भगवानपुर में आमरण अनशन करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा ने बताया कि भूख हड़ताल से शासन प्रशासन नहीं चेता तो वे संतों के साथ आमरण अनशन शुरू करेंगे। तब भी शासन प्रशासन की नींद नहीं टूटी तो वह जिंदा समाधि लेने से भी पीछे नही हटेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भी सहयोग करने की अपील की। मंगलवार को बाबा मंगलगिरी के साथ मंदिर के पुजारी संत ध्यान दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed