{"_id":"5adf822a4f1c1b042e8b5418","slug":"121524597290-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन एवं संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के बीच हुई गुफ्तगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन एवं संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के बीच हुई गुफ्तगू
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में रावण और विनय रत्न बीच हुई गुफ्तगू
सहारनपुर। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न के जेल में पहुंचने के बाद एक बार फिर जेल में सरगर्मी बढ़ गई है। विनय रत्न को रावण से अलग बैरक में रखा गया है। फिर भी विनय रत्न और रावण के बीच गिनती के दौरान गुफ्तगू हुई। जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने दिन में कारागार पहुंचकर विनय से बातचीत की।
सहारनपुर हिंसा के आरोपियों में शामिल 12 हजार के इनामी रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न ने सोमवार को एसीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। जिसे बाद में कोर्ट ने जेल भेज दिया। जेल सूत्रों के अनुसार सोमवार और मंगलवार शाम गिनती के दौरान चंद्रशेखर उर्फ रावण तथा विनय रत्न के बीच मुलाकात हुई। दोनों की कुछ देर तक गुफ्तगू भी हुई। बताया जा रहा है कि जिला कारागार में दोनों बंदियों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने बताया कि वह मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न से मिलने के लिए जिला कारागार पहुंचे थे। उन्होंने बताया रावण और विनय अलग-अलग बैरकों में हैं। गिनती के दौरान ही उनकी मुलाकात हो सकी है। जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा का कहना है कि दोनों अलग-अलग हैं।