फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गुडलक पार्टी में दी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं

गुडलक पार्टी में दी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं

Thu, 01 Mar 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
गुडलक पार्टी में दी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं
नानौता (सहारनपुर)। चंद्रसैन कॉन्वेन्ट एकेडमी में गुडलक पार्टी के अवसर पर शानदार प्रस्तुति का आयोजन कर कक्षा नौ के छात्रों द्वारा कक्षा दस छात्रों को शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान प्रशांत चौधरी मिस्टर तथा अवंशिका मिस टेलेंट चुने गए।
विज्ञापन

गुडलक पार्टी का शुभारंभ प्रधानाचार्य पंकज जैन, मनोज अरोड़ा, अलका गुगनानी, रीतू अरोड़ा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कक्षा 9 की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की गई। स्वागत गीत की प्रस्तुति कनिका, वेदिका, वंशिका, रिया, इसिका द्वारा प्रस्तुत की गई। नृत्य व गायन प्रतियोगिता में प्रिंसी, अनम, आस्था, दिपांशी ने कार्यक्रम को आकर्षण का केंद्र बनाया। कक्षा नौ के छात्र रोहन शर्मा, आयुश, प्रयास, शाहफैसल, तुसार, देवराज, गौरव द्वारा शिक्षाप्रद लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपलीमेंट से पहचान करा कर गिफ्ट देकर शुभकामनाएं दी। कक्षा 10 की छात्राओं ने सुंदर गीत यारा तेरी यारी पर मैने तो खुदा को भगवान माना है पर तृप्ती जैन, प्रिंसी मित्तल, खुशाली, रिया शर्मा, सुरभि, अवंशिका, सोनिया पुंडीर आदि ने प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य पंकज जैन द्वारा टैलेंट की प्रतियोगिता में प्रशांत चौधरी मिस्टर टैलेंट और मिस टैलेंट अवंशिका को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य पंकज जैन, मनोज अरोड़ा, अलका गुगनानी ने कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफलता के टिप्स बताते हुए ऊंचाइयों को छूने के लिए एकाग्र होकर मेहनत करने पर बल दिया। अपने भविष्य को संजोने के लिए अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अमित कुमार, मनोज वर्मा, श्रवण कुमार, मो. शादाब, असगर अब्बास, शिल्पी अग्रवाल, राखी त्यागी, मोनिका राणा, अंजली शर्मा, दीना, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed